#gonda में #gondapolice की पशु तस्करों से हुई मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय पशु चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार। केशवपुर पहाड़वा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई इस मुठभेड़ में एक बदमाश समीर उर्फ लल्लन पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की एक भैंस, एक पाड़ा, 17 हजार रुपये नकद और एक पिकअप वाहन बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान तुशाल, भूपेंद्र यादव, मैनुद्दीन और नयाब के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पिछले काफी समय से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पूछताछ में सामने आया है कि इन अभियुक्तों के खिलाफ गोंडा के नगर, देहात, करनैलगंज और वजीरगंज थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। मुख्य आरोपी समीर उर्फ लल्लन का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई बार जेल जा चुका है। फिलहाल, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण
