कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में इंटरमीडिएट की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दिए
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में इंटरमीडिएट की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दिए



 बस्ती: जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में इंटरमीडिएट की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान अनुष्का (पुत्री दिनेश कुमार) के रूप में हुई है, जो इन दिनों बोर्ड परीक्षा दे रही थी।

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात अनुष्का अपने 13 वर्षीय भाई अवनीश के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान गांव का ही युवक मंदीप पुत्र रंगीलाल वहां पहुंचा और छात्रा के सिर व सीने में दो गोलियां दाग दीं। गोली की आवाज सुनकर पास में सो रही मां अनीता की नींद खुल गई। आरोप है कि आरोपी ने उन पर भी असलहा तान दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

परिजन गंभीर रूप से घायल छात्रा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

सूत्रों के अनुसार आरोपी मंदीप ने पहले छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया था। छात्रा द्वारा दूरी बनाने पर उसने दिसंबर 2025 में कुछ निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। इस मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन आरोपी तभी से फरार चल रहा था।

फिलहाल पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पहले ही सख्त कार्रवाई की गई होती, तो शायद यह दर्दनाक घटना नहीं होती।



गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies