कटरा बाजार में घर के अंदर संचालित अवैध क्लीनिक पर प्रसव के बाद नवजात की मौत से हड़कंप मच गया।
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

कटरा बाजार में घर के अंदर संचालित अवैध क्लीनिक पर प्रसव के बाद नवजात की मौत से हड़कंप मच गया।



कटरा बाजार में घर के अंदर संचालित अवैध क्लीनिक पर प्रसव के बाद नवजात की मौत से हड़कंप मच गया। सिसई जोगा निवासी महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जिनमें एक नवजात लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नवजात बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे गोंडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना से नाराज़ परिजनों ने सीएचसी अधीक्षक से शिकायत की। शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक पर छापा मारा, लेकिन डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार मिले। जांच में सामने आया कि बोरे पर प्रसव कराया जा रहा था, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. इंदु राणा ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

परिजनों ने पूरे मामले में न्याय की मांग की है।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies