पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा वन स्टॉप सेंटर का किया गया निरीक्षण, पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता देने हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा वन स्टॉप सेंटर का किया गया निरीक्षण, पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता देने हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा वन स्टॉप सेंटर का किया गया निरीक्षण, पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता देने हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश



आज दिनांक 13.02.2026 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल एवं वामा सारथी संघ की अध्यक्षा तन्वी जायसवाल द्वारा जनपद में संचालित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य केंद्र पर आने वाली पीड़ित एवं जरूरतमंद महिलाओं को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा सहायता सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन करना था। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा सर्वप्रथम केंद्र में मौजूद पीड़ित महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं,प्राप्त सहायता तथा अपेक्षाओं के संबंध में जानकारी ली गई साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पीड़िता के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर पेयजल व्यवस्था, आवासीय कक्ष, रसोईघर, साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंध, अभिलेखों/रजिस्टरों का रख-रखाव, परामर्श कक्ष, मेडिकल कक्ष तथा विधिक सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। अभिलेखों के अद्यतन,प्रकरणों की प्रगति तथा सहायता प्रदान करने की समयबद्धता की भी समीक्षा की गई।महोदय द्वारा निर्देश दिए गए कि केंद्र पर आने वाली महिलाओं को तत्काल चिकित्सीय सहायता, मनोसामाजिक परामर्श, अस्थायी आवास, विधिक परामर्श तथा आवश्यकतानुसार पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। किसी भी पीड़िता को अनावश्यक प्रतीक्षा न कराई जाए तथा उनकी गोपनीयता और गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाए। वामा सारथी संघ की अध्यक्षा द्वारा भी उपस्थित कर्मचारियों से संवाद करते हुए कहा कि पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण मिलना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे खुलकर अपनी बात रख सकें। उन्होंने महिला सहायता सेवाओं को और प्रभावी बनाने हेतु समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई को संतोषजनक बनाए रखने, अभिलेखों के नियमित सत्यापन, हेल्पलाइन से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया तथा संबंधित विभागों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। लापरवाही पाए जाने पर उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्यवाही किए जाने की बात भी कही गई। महोदय द्वारा स्पष्ट किया गया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय दिलाना पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies