कटरा बाजार थाना पुलिस द्वारा 01 दहेज हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

कटरा बाजार थाना पुलिस द्वारा 01 दहेज हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 


कटरा बाजार थाना पुलिस द्वारा 01 दहेज हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


कार्यवाही-

विनीत जायसवाल पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज श्री अभिषेक दावाच्याँ के नेतृत्व में थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0–038/2026 धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट से संबंधित नामजद आरोपी अभियुक्त शिवम चौहान उर्फ शुभम निवासी लोनियनपुरवा, मौजा नकहा, थाना कटरा बाजार, जनपद गोण्डा को गंगादीन नहर पुलिया, नकहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।


घटना का संक्षिप्त विवरण—

दिनांक 15.02.2026 को वादिनी कौशल्या देवी पत्नी परमेश्वर, निवासी मुन्डेरामाफी थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा द्वारा थाना कटरा बाजार पर लिखित तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री का विवाह फरवरी 2025 में शिवम चौहान उर्फ शुभम निवासी उपरोक्त के साथ हुआ था। विवाह के पश्चात उसकी पुत्री को पति व ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। दिनांक 14.02.2026 को फोन पर सूचना प्राप्त हुई कि उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई है। वादिनी अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंची तो जानकारी हुई कि उसे सीएचसी/पीएचसी कटरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया तथा पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। वादिनी ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को मार दिया गयाक है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कटरा बाजार में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 16.02.2026 को साक्ष्य संकलन के आधार पर नामजद आरोपी अभियुक्त शिवम चौहान उर्फ शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा गया।


*गिरफ्तार अभियुक्त—*

1. शिवम चौहान उर्फ शुभम निवासी लोनियनपुरवा, मौजा नकहा, थाना कटरा बाजार, जनपद गोण्डा।


*पंजीकृत अभियोग—*

1. मु0अ0सं0–038/2026, धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट, थाना कटरा बाजार, जनपद गोण्डा।


*गिरफ्तार करने वाली टीम—*

1. उ0नि0 सुरेंद्र कुमार सिंह मय हमराह

2. कां0 राम सिंह


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies