चंगेरिया में फायरिंग का मामला: दूसरे पक्ष से भी दी गई तहरीर, घर पर चढ़कर हमले का आरोप
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

चंगेरिया में फायरिंग का मामला: दूसरे पक्ष से भी दी गई तहरीर, घर पर चढ़कर हमले का आरोप

 


कर्नलगंज, गोंडा। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत चंगेरिया गांव में बुधवार की रात में हुई मारपीट और फायरिंग मामले में नया मोड़ आ गया है, मामले में आरोपी पक्ष से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। चंगेरिया गांव निवासी सौरभ प्रताप सिंह ने दी गई तहरीर में गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा है कि 18 फरवरी 2026 रात्रि करीब 10 बजे योगेश राजपूत पुत्र अज्ञात निवासी धौरहरा (बसेरिया) थाना कर्नलगंज व सूरज अवस्थी पुत्र श्यामसुंदर अवस्थी ग्राम चंगेरिया अवस्थी पुरवा, संतोष मिश्रा पुत्र अवधेश मिश्रा, संतोष अवस्थी पुत्र मुरली अवस्थी, रामू दीक्षित पुत्र कैलाश दीक्षित तथा कपिल दीक्षित पुत्र हरीश दीक्षित करीब 20 अज्ञात लोगों के साथ हमारे घर पर चढ़ आये और कट्टा, कांता, भाला व लाठी - डंडा लेकर मुझ पर हमलावर हो गए। आरोप है कि शोर मचाने पर दौड़े लोगों को भी हमलावरों ने मारा-पीटा। पीड़ित द्वारा सूरज अवस्थी व योगेश राजपूत पर फायरिंग और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies