व्यक्तित्व विकास मे अहम भूमिका निभाता है अभाविप:- राकेश कुमार गुप्ता
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

व्यक्तित्व विकास मे अहम भूमिका निभाता है अभाविप:- राकेश कुमार गुप्ता

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

 बलिया (यूपी) कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नवीन इकाई गठन सम्पन्न हुआ।

इकाई गठन के क्रम मे मुख्य अतिथि राकेश कुमार गुप्ता(पूर्व कार्यकर्ता अभाविप) द्वारा इकाई अध्यक्ष के रूप मे प्रिया पांडेय तथा इकाई मंत्री के रूप मे सौरभ कुमार के नाम की घोषणा मुख्य रूप से हुई।

अभाविप हर वर्ष विभिन्न/प्रत्येक शिक्षण संस्थानों मे इकाई गठन का कार्य करता है। जिसके माध्यम से विद्यार्थी के मध्य आने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं का निदान तथा उनके मध्य विभिन्न प्रकार के आयोजन के माध्यम से उनके व्यक्तिव निर्माण मे अहम भूमिका निभाता है।

उक्त अवसर पर इकाई कार्यकारिणी की भी घोषणा हुई जिसमें कि बिट्टू, लक्की, दिलीप, नेहा प्रिया आदि विद्यार्थियों को भी विभिन्न दायित्व दिए गए।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से अंकित ठाकुर, रंजीत सिंह, अभिषेक यादव, आदि उपस्थित रहे।

संचालन हिमांशु मिश्र ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies