गोंडा जिले के नवाबगंज क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गोंडा जिले के नवाबगंज क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया



 गोंडा जिले के नवाबगंज क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक संविदा लाइनमैन ने बिना किसी एस्टीमेट और विभागीय स्वीकृति के फर्जी तरीके से बिजली लाइन खड़ी कर दी, जिससे सीधे एक निजी प्लांट तक बिजली पहुंचाई जा रही थी।

मामले का वीडियो वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्य अभियंता ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। जांच की जिम्मेदारी एसडीओ, एक्सईन और लेखाकार को सौंपी गई है।

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित तुलसीपुर माझा, थाना नवाबगंज क्षेत्र का है, जहां नियमों को ताक पर रखकर फर्जी लाइन बिछाई गई।

अब देखना होगा कि जांच में किन बड़े नामों का खुलासा होता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies