गोंडा में 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या:बेड पर कुर्सी रखकर लगाई फांसी, घर की दूसरी मंजिल के कमरे में लटकी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गोंडा में 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या:बेड पर कुर्सी रखकर लगाई फांसी, घर की दूसरी मंजिल के कमरे में लटकी



 गोंडा में 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या:बेड पर कुर्सी रखकर लगाई फांसी, घर की दूसरी मंजिल के कमरे में लटकी


गोंडा जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गायत्री नगर मोहल्ले में 15 वर्षीय छात्रा काजल शुक्ला की मौत हो गई। काजल कक्षा 9 की छात्रा थी और परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थी।


जानकारी के अनुसार, दोपहर में परिवार के सभी लोगों ने एक साथ भोजन किया था। इसके बाद काजल ऊपर कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब परिजन छत पर पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में मिली। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सूचना मिलने पर मनकापुर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी कमरे का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके।


मृतका के पिता सुरेश कुमार शुक्ला मूल रूप से जिगना बाजार के निवासी हैं और बच्चों की पढ़ाई के लिए गायत्री नगर में किराए पर रह रहे थे। काजल अपने भाई-बहनों के साथ आरपी इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।


मनकापुर कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies