प्रदीप बच्चन ब्यूरो चीफ,
बलिया (यूपी) कड़ाके की ठंड का मौसम चल रहा है। गलन इतनी है कि जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों पर लोग जरूरी कार्यों से ही बाहर निकल रहे हैं, नहीं तो घरों में दुबके हुए हैं। इस ठंड भरी गलन को देखते हुए वाराणसी से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता शिवजी उपाध्याय (मनियर) के तरफ से सैकड़ों लोगों को जाड़े के मौसम को देखते हुए गर्म चादर का वितरण विभिन्न जगहों पर जरूरतमंद लोगों को किया गया। मनियर क्षेत्र के प्रतिष्ठित पत्रकार शिवजी उपाध्याय जी के तरफ से किया गया। इस कार्यक्रम में उनके पुत्र रोहित उपाध्याय उर्फ लव उपाध्याय भी शामिल रहे। जिनकी क्षेत्र में भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।
