प्रदीप बच्चन ब्यूरो चीफ,
बलिया (यूपी) थाना उभांव थाना क्षेत्र में छत पर कपड़ा सुखाने गई एक महिला के ऊपर एक बंदरिया ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आये दिन बंदरों का झुंड लोगों के छतों पर भाग दौड़ मचाए रहते हैं।अब तो बंदरों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जानकारी के अनुसार मकर संक्रांति यानी खिचड़ी के दिन एक महिला चिंता देवी अपने छत पर कपड़ा सुखा रहीं थीं कि एक सनकी बंदरिया ने अचानक उसके ऊपर हमला बोल दिया, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि उक्त बंदरिया पहले भी कई लोगों को घायल कर चुकी है। घटना के बाद बच्चों व महिलाओं में भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर बंदरों के आतंक से राहत दिलाने की गुहार लगाई है। जिससे क्षेत्र में बंदरों के आतंक से निजात पाया जा सके।
