गंगोत्री के छात्र-छात्राओं ने जमकर खेली होली, रंगों व गुलाल से पटा विद्यालय परिसर,होली के जश्न में जमकर थिरके गंगोत्री के छात्र-छात्राएं
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

गंगोत्री के छात्र-छात्राओं ने जमकर खेली होली, रंगों व गुलाल से पटा विद्यालय परिसर,होली के जश्न में जमकर थिरके गंगोत्री के छात्र-छात्राएं

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) रंगों का त्योहार होली में अब चंद समय बचा है। इसे लेकर चारों तरफ उल्लास का माहौल है। हर कोई होली के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इसी कड़ी में शिक्षा के क्षेत्र में नित्य नई उपलब्धियां को हासिल करने वाले स्थानीय गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में सोमवार को विद्यालय की छुट्टी के उपरांत विद्यालय परिसर में जमकर होली खेली गई। वही समूचा विद्यालय परिसर रंगों व गुलाल से पट गया। विदित हो कि सोमवार को विद्यालय की छुट्टी होने के उपरांत विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली महापर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी। 



वही विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों व शिक्षिकाओं को भी रंग व गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बच्चों द्वारा होली से संबंधित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉ नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाते हुए कहा कि कहा कि होली परंपरा, खुशहाली और भाईचारे की भावना का त्योहार है। हमें इसे प्रेम की भावना से मनाना चाहिए। होली बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। हमें होलिका दहन में अपनी सभी बुराइयों का दहन कर देना चाहिए। कहा कि होली का त्योहार खुशियों एवं रंगों का पर्व है। इसे हमें सावधानी पूर्वक और इको फ्रेंडली रूप में मनाना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies