कर्नलगंज में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिले बुजुर्ग के शव की हुई शिनाख्त
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

कर्नलगंज में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिले बुजुर्ग के शव की हुई शिनाख्त

 


सिर पर गंभीर चोट के निशान, दुर्घटना–हत्या- आत्महत्या! कारण अब भी रहस्य

कर्नलगंज, गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कर्नलगंज रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दूर ग्राम पिपरी के पास बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक लगभग 65 वर्षीय बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर हल्का दरोगा सरफराज खान व प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के स्पष्ट निशान मिले हैं। हालांकि दुर्घटना, हत्या या आत्महत्या—अभी तक मौत का कारण साफ नहीं हो सका है।


सोशल मीडिया के जरिए हुई शिनाख्त


अज्ञात शव की पहचान सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों के माध्यम से हुई। मृतक के परिजन वायरल फोटो देखकर मौके पर पहुंचे और शव की पहचान रामदेव (70 वर्ष), निवासी भगहरिया भगवानपुर, थाना कौड़िया के रूप में की। मृतक के बड़े बेटे रक्षाराम ने बताया कि उनके पिता बुधवार सुबह करीब दस बजे अहिरन पुरवा चौराहे पर दाढ़ी बनवाने की बात कहकर घर से निकले थे। “वह कर्नलगंज कैसे पहुंच गए—यह हमारे लिए अब भी रहस्य है,” उन्होंने बताया कि परिवार में दो बेटे हैं रक्षाराम, जो फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं, और कमलेश, जो फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी का निधन करीब पांच वर्ष पहले हो चुका है।


प्रारंभिक जांच में ट्रेन हादसे की आशंका


हल्का दरोगा सरफराज ख़ान ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार मौत ट्रेन की चपेट में आने से प्रतीत होती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं—दुर्घटना, हत्या या आत्महत्या को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies