प्रधानाध्यापक के पुत्र अखिलेश मिश्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत,क्षेत्र में शोक की लहर
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

प्रधानाध्यापक के पुत्र अखिलेश मिश्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत,क्षेत्र में शोक की लहर

 


कर्नलगंज, गोंडा। बुधवार देर शाम कर्नलगंज के विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश मिश्रा के छोटे पुत्र अखिलेश मिश्रा (मिथुन) का सड़क दुर्घटना में असमय निधन हो गया। हादसे की खबर फैलते ही कर्नलगंज व आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोग, विद्यालय परिवार और शुभचिंतक देर रात से सुबह तक उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धमसड़ा के निवासी अखिलेश मिश्रा (28 वर्ष) बुधवार की देर शाम को परसपुर के मोहना से वापस लौट रहे थे। उसी दौरान सड़क पर एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सही कारणों की जांच जारी है, तथा मौके से मिले साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शी जानकारी के आधार पर वाहन और चालक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि वाहन की पहचान होते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक अखिलेश (मिथुन) अपने स्वभाव के कारण समाज में लोकप्रिय थे। उनके निधन ने परिवार सहित पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है। शोकाकुल परिवार के प्रति विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। परिजनों के अनुसार, मृतक युवक का अंतिम संस्कार पैतृक शव दाह स्थल मलौना घाट पर किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies