राष्ट्रीय लोक अदालत में 1 करोड़ 30 लाख से अधिक वादों का निस्तारण
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1 करोड़ 30 लाख से अधिक वादों का निस्तारण



लखनऊ, 15 दिसम्बर 2025

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव मनु कालिया ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में 13 दिसम्बर 2025 को प्रदेशभर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एवं नालसा के कार्यपालक अध्यक्ष विकम नाथ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक अरुण भंसाली के मार्गदर्शन तथा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश एवं उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।


प्रदेश के समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,30,40,769 वादों का अंतिम रूप से निस्तारण किया गया। इनमें प्री-लिटिगेशन के 1,16,24,886 वाद तथा न्यायालयों में लम्बित 14,15,883 वाद शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies