माघ मेला-2026 में आने वाले दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को निःशुल्क उपकरण प्राप्त होंगे
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

माघ मेला-2026 में आने वाले दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को निःशुल्क उपकरण प्राप्त होंगे

 


माघ मेला-2026 में आने वाले श्रृद्धालुओं (दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों) को दैनिक जीवन में उपयोगी कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण का भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के सहयोग से निःशुल्क वितरण कराने के संदर्भ में जिला विकास अधिकारी / प्रतिनिधि जिलाधिकारी महोदय, प्रयागराज की अध्यक्षता में दिनांक 12 दिसम्बर, 2025 को सायं 04:00 बजे संगम सभागार, कलेक्ट्रेट, प्रयागराज में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग प्रयागराज मण्डल, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला कार्यकम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, वरिष्ठ प्रबन्धक एवं उप प्रबन्धक, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, कानपुर उपस्थित रहे।


बैठक में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, कानपुर के प्रबन्धक गणों द्वारा माघ मेला-2026 में उपयुक्त स्थान पर भूमि आवंटित कराने का अनुरोध किया गया जिस पर जिला विकास अधिकारी / प्रतिनिधि जिलाधिकारी महोदय, प्रयागराज द्वारा महाकुम्भ-2025 की तरह माघ मेला-2026 में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण का वितरण एवं प्रदर्शनी कार्यकम आयोजित कराने के निर्देश दिये गये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies