अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यक्रम हेतु आयोग के संशोधित कार्यक्रमानुसार Enumeration Period हेतु अन्तिम तिथि दिनांक 26.12.2025 निर्धारित की गयी है एवं निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 31.12.2025 (बुधवार) एवं अंन्तिम प्रकाशन दिनांक 28.02.2026 (शनिवार) को किया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के मतदेय स्थलों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा सम्बन्धित मतदेय स्थलों पर नियुक्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेण्टों के साथ बैठक किये जाने का कार्य आज दिनांक 13.12.2025 (शनिवार) को एक महाअभियान चलाकर कराया गया। उक्त महाअभियान दिवस के दिन बूथों पर की जा रही बैठकों का निरीक्षण जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा फील्ड में रहकर स्वयं किया गया। उक्त के अतिरिक्त विधानसभा स्तर पर भी सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं बी०एल०ओ० के पर्यवेक्षण हेतु नियुक्त सुपरवाईजरों की देख-रेख में बूथ लेवल अधिकारियों की बूथ लेवल एजेण्ट्स के साथ बैठक करायी गयी।
अतएव जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि वे बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा तैयार की गयी बूथों पर चस्पा ए०एस०डी० सूची का अवलोकन कर लें, यदि कोई विसंगति हो या किसी मतदाता का नाम ए०एस०डी० श्रेणी में चला गया है तो सम्बन्धित बूथ लेवल अधिकारी से सम्पर्क कर गणना प्रपत्र को भरकर जमा कर दें तथा पावती ले लें।
