सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि सम्प्रति चल रहे अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अन्तर्गत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में गणना अवधि (Enumeration Period) के दौरान दिनांक 12.12.2025 तक जनपद के बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर भ्रमण कर चिन्हित किये गये अनुपस्थित मतदाताओं की मतदेय स्थलवार सर्चेबल फार्मेट पर तैयार ए०एस०डी श्रेणी की सूची जनपद प्रयागराज की वेबसाइट पर अपलोड की गयी है, लिंक निम्नवत् हैः- https://prayagraj.nic.in/event/sir2026/
अतएव जनपद के समस्त सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि कृपया उपरोक्त लिंक पर ASD (Absent, Shifted, Death, Duplicate etc) श्रेणी के मतदाताओं की सूची में अपना नाम चेक कर लें, यदि आपका नाम उक्त सूची में है और आप वर्तमान में मतदाता हैं तो कृपया अपने बी०एल०ओ० से सम्पर्क स्थापित कर गणना प्रपत्र भरकर बी०एल०ओ० को अवश्य प्राप्त करा दें तथा पावती ले लें, उक्त कार्य में लापरवाही न बरतें अन्यथा कि स्थिति में दिनांक 31.12.2025 को प्रकाशित होने वाली आलेख्य निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित नहीं होगा।
(पूजा मिश्रा) अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/
उप जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रयागराज ।
