मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीआईजी होमगार्ड पीयूषकांत को राष्ट्रपति पदक से किया सम्मानित
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीआईजी होमगार्ड पीयूषकांत को राष्ट्रपति पदक से किया सम्मानित



प्रयागराज। होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के होमगार्ड विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारी को सम्मानित किया। पूर्वी जोन प्रयागराज के डीआईजी होमगार्ड पीयूष कांत को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान प्राप्त करते ही होमगार्ड विभाग के अधिकारियों एवं जवानों में हर्ष की लहर दौड़ गई।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मान समारोह के दौरान कहा कि होमगार्ड विभाग आपदा प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, धार्मिक आयोजनों एवं जनसुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 



विभाग के अधिकारी एवं जवान विषम परिस्थितियों में भी निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं। राष्ट्रपति पदक से सम्मानित डी आई जी पीयूष कांत ने अपने कर्तव्यनिष्ठ आचरण, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता से विभाग की गरिमा को बढ़ाया है।डीआईजी होमगार्ड पीयूष कांत ने वर्ष 1997 में होमगार्ड विभाग में जिलाकमांडेंट के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए विभागीय कार्यों को कुशलता से संपादित किया। वर्तमान में पूर्वी जोन प्रयागराज में डीआईजी होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं और उनके मार्गदर्शन में जोन में होमगार्ड की कार्यप्रणाली को नई दिशा मिली है। डी आई जी पीयूष कांत मूल रूप से कानपुर नगर के निवासी हैं। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण, अनुशासन एवं अन्य विभागीय कार्यों व आयोजनों की व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी सेवाओं को देखते हुए भारत सरकार द्वारा उन्हें राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया है, जो न केवल उनके लिए बल्कि पूरे होमगार्ड विभाग के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी, होमगार्ड के जवान एवं अन्य गणमान्य लोग राष्ट्रपति पदक सम्मान समारोह में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies