एससीपीएम चौकी के पास दर्दनाक हादसा: मां–बेटे समेत 7 घायल, कार चालक की मौत,शादी के 6 दिन बाद उठी अर्थी, पत्नी का सुहाग उजड़ा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

एससीपीएम चौकी के पास दर्दनाक हादसा: मां–बेटे समेत 7 घायल, कार चालक की मौत,शादी के 6 दिन बाद उठी अर्थी, पत्नी का सुहाग उजड़ा

 


गोंडा। जिले के गोंडा–लखनऊ राजमार्ग पर शुक्रवार की शाम एससीपीएम पुलिस चौकी के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से इटियाथोक शादी में जा रहा परिवार अचानक दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में मां–बेटे समेत सात लोग घायल हो गए, जबकि कार चालक अबू आमिर (30) की इलाज के दौरान मौत हो गई।


कैसे हुआ हादसा?


प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ सिटी स्टेशन के पास पत्थर वाली गली निवासी विलाल का परिवार शुक्रवार की शाम इटियाथोक एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। कार जैसे ही एससीपीएम चौकी क्षेत्र में पहुंची, तभी सड़क पर अचानक छुट्टा सांड़ आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक अबू आमिर ने हड़बड़ाहट में जोरदार ब्रेक लगा दिया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर कई बार पलटी खा गई और एक पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में निदा (27) पत्नी, किंजा (4) बेटी, हम्माद (7) बेटा (गंभीर), उजैफा (20), उज्मा परवीज (27), अली (3) उज्मा का बेटा, अब्बू अमीर उर्फ अबू आमिर (30) कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान चालक अबू आमिर की मौत हो गई। वहीं हम्माद की हालत गंभीर बताई जा रही है।


शादी के 6 दिन बाद ही उठा जनाज़ा


सबसे दर्दनाक बात यह है कि हादसे में मृतक अबू आमिर की शादी 23 नवंबर को हुई थी। 29 नवंबर को ही उनका जनाज़ा उठ गया, जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि इटियाथोक निवासी सुमैया, जिनसे अबू आमिर की शादी हुई थी, शादी के महज 6 दिनों के भीतर ही विधवा हो गईं। बताया जा रहा है कि आमिर पत्नी को ससुराल से लेने जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि सड़क पर अचानक जानवर आ जाने की वजह से हादसा हुआ। चौकी प्रभारी वैभव सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies