राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु समस्त राष्ट्रीयकृत एवं प्राइवेट बैंकों के जनरल मैनेजर व जिला कोऑर्डिनेटर के साथ की गई बैठक
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु समस्त राष्ट्रीयकृत एवं प्राइवेट बैंकों के जनरल मैनेजर व जिला कोऑर्डिनेटर के साथ की गई बैठक

 


राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसम्बर को


राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु समस्त राष्ट्रीयकृत एवं प्राइवेट बैंकों के जनरल मैनेजर व जिला कोऑर्डिनेटर के साथ की गई बैठक


दिनांक 12.11.2025 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशानुसार समस्त राष्ट्रीयकृत एवं प्राइवेट बैंकों के जनरल मैनेजर व जिला कोऑर्डिनेटर के साथ दिनांक 13.12.2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज श्री दिनेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। बैठक में सभी बैंकों के जीएम/एजीएम व डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर उपस्थित हुए। पूरे राष्ट्र में नेशनल लोक अदालत का आयोजन बैंकों के ऊपर वित्तीय भार को कम करने व ऋण वसूली हेतु भारत सरकार एवं नालसा के निर्देश के अनुसार आयोजित किया जा रहा है। समस्त बैंकों के प्रतिनिधियों व जिला अग्रणी प्रबंधक के द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 13 दिसम्बर 2025 में ऋण से संबंधित मामलों में ऋणधारकों को छूट प्रदान की जाएगी और उन्हें आधिकारिक लाभ प्रदान किया जाएगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा समस्त बैंकों को अधिक नोटिस जारी कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को लाभांवित किए जाने हेतु दिशा निर्देश प्रदान किए गए।

  यह जानकारी श्री दिनेश कुमार गौतम सचिव जिला विधि सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा प्रदान की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies