मनियर में राष्ट्रीय स्वयं संघ का स्थापना दिवस मनाया गया
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

मनियर में राष्ट्रीय स्वयं संघ का स्थापना दिवस मनाया गया

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) सोमवार को शायं काल आरएसएस कार्यकर्ताओं ने मनियर इंटर कॉलेज से पथ संचलन किया। उद्घोष के साथ पथ संचलन शुरू हुआ। जो मनियर इंटर कॉलेज से निकलकर मनियर थाना होते हुए चांदू पाकड़,बिचली मठिया, बड़ी बाजार,परशुराम स्थान, गुदरी बाजार, पुराना कोऑपरेटिव बैंक चौराहा, हरिजन बस्ती,मनियर बस स्टैंड होते हुए पुनः मनियर इंटर कॉलेज पर जाकर संपन्न हुआ। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं को उद्बोधन करते हुए प्रांत कार्यवाह विनय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 वर्ष के कार्यकाल को पूरा कर लिया है। 2014 में सत्ता परिवर्तन कर लिया। लेकिन अभी भी व्यवस्था परिवर्तन करना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 100 वर्ष के अपने कार्यकाल को पूरा करने के बाद अगले 100 वर्ष का कार्यक्रम निर्धारित करती है। जिसमें उन्होंने आगे के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। जिसमें अनुशासन,पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य सहित आदि मुद्दे रहे। इस मौके पर जिला प्रचारक अखिलेश्वर,सह जिला कार्यवाह सौरभ सिंह, जिला मुख्य मार्ग संपर्क प्रमुख रविनेश सिंह,नगर संग चालक देवेंद्र वर्मा, खण्ड संघचालक पूर्व प्रधानाचार्य हरे राम सिंह, खंड कार्यवाह सतीश सिंह, सह खंड कार्यवाह एवं कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक कमलेश तिवारी सहित आदि लोग रहे। जगह-जगह लोगों एवं मातृ शक्ति ने पुष्प वर्षा किया। मनियर पुलिस सुरक्षा के दृष्टि से पथ संचलन के साथ-साथ चलती रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies