धान के खेत मे घूमने गए किसान पर नील गाय ने किया हमला
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

धान के खेत मे घूमने गए किसान पर नील गाय ने किया हमला



प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) मनियर थाना क्षेत्र के रामपुर दक्षिण निवासी कृष्ण पाल सिंह उर्फ सपन सिंह उम्र करीब 58 वर्ष धान के खेत में फसल देखने गए को नील गाय ने किया हमला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मनियर जनपद बलिया अंतर्गत ग्राम रामपुर दक्षिण निवासी 58 वर्षीय कृष्णपाल सिंह उर्फ सपन सिंह सोमवार की सुबह करीब 8:00 बजे अपने घर के पीछे धान का खेत घूम रहे थे कि तभी वहां नील गायों का झुंड पहुंचा। उन्ही नील गायों में से एक नर नीलगाय ने उन पर हमला कर दिया। उसके सिंघ से वह बुरी तरह से चोटिल हो गए। शोर गुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े और खेत से नीलगायों को भगाया। जिससे उनकी जान बच सकी। आनन फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर लाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार बलिया जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उनका उपचार चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies