लखनऊ: एक युवक ने किया आत्मदाह, छह लाख रुपये को लेकर था विवाद, हालत गंभीर
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

लखनऊ: एक युवक ने किया आत्मदाह, छह लाख रुपये को लेकर था विवाद, हालत गंभीर



लखनऊ: राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर एक युवक ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। घटना से हड़कंप मच गया। बताया कि युवक का छह लाख रुपये को लेकर विवाद चल रहा था।

युवक का नाम योगेश है और वो अलीगढ़ का रहने वाला है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर है।

अखिलेश बोले, बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि निर्मम भाजपा सरकार से हताश होकर एक युवा ने आत्मदाह के द्वारा सरकार को जगाने के लिए जो कोशिश की है वो बेहद दर्दनाक है। भाजपा सरकार घायल युवक को अच्छे से अच्छा इलाज-उपचार सुनिश्चित करे और युवक को न्याय प्रदान करे। नाइंसाफ़ी, नाउम्मीदगी और निराशा भाजपा सरकार की पहचान बन गयी है। बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण!


योगेश अलीगढ़ में सबा परवीन के घर रहता था। उसके और पड़ोस में रहने वाले दानिश के बीच 6 लाख रुपये को लेकर विवाद था। इस मुद्दे पर स्थानीय पुलिस से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण वह और सबा परवीन सहित अन्य लोग समाजवादी पार्टी कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे थे। कार्यालय के अंदर सबा और अन्य लोग चले गए, जबकि योगेश बाहर अकेला था और जहां उसने मौका देखकर के ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा लिया।

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पीड़ित की वीडियो को शेयर किया है। साथ ही लिखा, निर्मम भाजपा सरकार से हताश होकर एक युवा ने आत्मदाह के द्वारा सरकार को जगाने के लिए जो कोशिश की है वो बेहद दर्दनाक है। भाजपा सरकार घायल युवक को अच्छे से अच्छा इलाज-उपचार सुनिश्चित करे और युवक को न्याय प्रदान करे। नाइंसाफ़ी, नाउम्मीदगी और निराशा भाजपा सरकार की पहचान बन गयी है। बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies