प्रयागराज,कोरांव: प्रयागराज में आयोजित संकुल स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में पसना के राजपति सिंह स्मारक सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। केशव संकुल के विभिन्न विद्यालयों की इस प्रतियोगिता में कई विद्यार्थियों ने पदक जीते। वैदिक गणित प्रश्न मंच में शिशु वर्ग से अभिनव सिंह, अहम और हर्ष ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बाल वर्ग में पार्थ सिंह ने पत्र प्रस्तुति में कांस्य पदक जीता। मूर्तिकला में राजलक्ष्मी ने रजत पदक हासिल किया। प्रदर्श श्रेणी में हर्ष मिश्रा और मान्या सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
संस्कृत बोध परियोजना प्रतियोगिता में नैंसी द्विवेदी, अंबुज पाण्डेय और आदर्श सिंह ने कांस्य पदक जीता। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभाकर सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई दी।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर, संकुल प्रमुख विक्रम बहादुर सिंह परिहार और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक भी मौजूद थे।
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को आधुनिक ज्ञान के साथ-साथ भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। पूरा कार्यक्रम अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना से परिपूर्ण रहा।
