किसान बंधु के सम्मान में आयोजित हुआ कार्यक्रम
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

किसान बंधु के सम्मान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) किसान सम्मान दिवस पर विकास खण्ड मनियर के डक्वारा हाल में शनिवार को प्रमुख प्रतिनिधि गोपाल सोनी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से 'पीएम किसान सम्मान निधि' की 20 वीं किस्त जारी करने व किसान बंधु को सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर प्रणाम पत्र वितरण कार्यक्रम रखा गया।प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि जारी करते लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से किसानों को बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि सरकार के पक्के इरादों का उदाहरण बन चुकी है। आज तक पौने चार लाख करोड़ रुपए किसानों के खाते में भेजे जा चुके है। जो उत्तर प्रदेश में करीब ढाई करोड़ किसानों को इसका लाभ मिला है।इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी कृषि संदीप यादव, संतोष सिंह, शुभम् सिंह, विशाल, अंकित, संतोष सिंह, हरिहर नाथ, लावा यादव, शिवशंकर सिंह, नंद कुमार मिश्रा, नंदू यादव, मदन प्रसाद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies