कोरांव-ड्रमंडगंज नेशनल हाईवे:NH-135C पर बेसहारा पशुओं का खतरा,सड़क पर घूम रहे मवेशियों से हादसों का डर, प्रशासन बेखबर
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

कोरांव-ड्रमंडगंज नेशनल हाईवे:NH-135C पर बेसहारा पशुओं का खतरा,सड़क पर घूम रहे मवेशियों से हादसों का डर, प्रशासन बेखबर



प्रयागराज 30.09.2025: प्रयागराज जिले में रामपुर-कोरांव-ड्रमंडगंज नेशनल हाईवे 135C पर बेसहारा पशुओं की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। सड़क पर झुंड के रूप में घूमते मवेशियों से वाहन चालक और राहगीर परेशान हैं।

कोरांव विकासखंड की 115 ग्राम पंचायतों में केवल 17 गौशालाएं संचालित हैं। कोरांव बाजार से आगे पड़रिया, बैदवार, बढ़वारी, अयोध्या, रामपुर और राजपुर समेत कई गांवों में आवारा पशु हाईवे पर घूमते रहते हैं। इससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

शुक्रवार रात करीब 9 बजे बैदवार गांव के पास हाईवे पर आवारा पशुओं का झुंड देखा गया। वहां एक मृत मवेशी भी पड़ा था, जिसे हटाने की कोशिश तक नहीं की गई।

खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि मौजूदा गौशालाओं में क्षमता के अनुसार पशु रखे गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि अन्य गांवों में भी गौशालाएं खोली जाएंगी और आवारा पशुओं को संरक्षण दिया जाएगा।

किसान अपनी फसलों की रक्षा के लिए रात में खेतों में ही रहने को मजबूर हैं। स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान भी जा चुकी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies