मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

 


मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने ब्वायज हाईस्कूल एण्ड कालेज एवं वाईएमसीए सेंटेनरी स्कूल एण्ड कालेज में बनाये गये बाढ़ राहत केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा


मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने बाढ़ राहत केन्द्रों पर भोजन, पानी, बिजली, प्रकाश, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाये रखने के दिए निर्देश


मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने बाढ़ राहत केन्द्रों में रह रहे लोगो से व्यवस्थाओं के बारे में ली जानकारी, लोगो के द्वारा बाढ़ राहत केन्द्रों में प्रशासन की ओर से की गयी व्यस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया


मा0 उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने सोमवार को हेलीकॉप्टर से दारागंज, बघाड़ा, सलोरी, गोविंदपुर सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। तत्पश्चात मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने ब्वायज हाईस्कूल एण्ड कालेज एवं वाईएमसीए सेंटेनरी स्कूल एण्ड कालेज में बनाये गये बाढ़ राहत केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा वहां पर रह रहे लोगो से बातचीत करते हुए उनसे उन्हें उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने बाढ़ राहत केन्द्र में रह रहे लोगो से बाढ़ राहत केन्द्र में मिल रहे चाय, नाश्ता, खाना, बच्चो के लिए दूध आदि की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली, जिस पर वहां पर रह रहे लोगो ने प्रशासन के द्वारा की गयी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यहां पर चाय, नाश्ता, खाना की बढ़िया व्यवस्था है तथा सब समय पर मिल रहा है और हमें यहां पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। निरीक्षण के दौरान बाढ़ राहत केन्द्र में प्रवास कर रहे लोगो को मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने अपने हाथों से खाद्यय सामाग्री का वितरण किया। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों से बाढ़ राहत केन्द्रों में इसी प्रकार भोजन, पानी, प्रकाश, दवाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारीगण व जनप्रतिनिधिगण इसे सेवा का अवसर मानते हुए सेवाभाव से कार्य करें तथा बाढ़ प्रभावित लोगो को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करायें। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगो के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। उन्होंने बाढ़ की समस्याओं से निपटने के लिए सभी सम्बंधित विभागों को एलर्ट मोड़ पर रहने के लिए कहा है। उन्होंने बाढ़ राहत शिविर में रहे रहे लोगो से कहा कि सरकार एवं प्रशासन की तरफ से बाढ़ से प्रभावित हुए आप लोगो के लिए पर्याप्त व्यवस्थायें की गयी है। यदि किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो, तो हेल्प लाइन नम्बर पर जानकारी ले सकते है। माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने सभी बाढ़ प्रभावित लोगो को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार उनके साथ है, सरकार उनकी हर समस्या को देख रही है, बाढ़ की वजह से जिसका जो भी नुकसान हुआ होगा, बाढ़ के बाद उसका आकलन कर उसकी क्षतिपूर्ति की जायेगी।


माननीय उपमुख्यमंत्री जी मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि प्रयागराज का बड़ा क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुआ है। इस वर्ष की बाढ़ वर्ष 2013 का भी रिकार्ड तोड़ने की ओर दिखायी दे रही है। बहुत से लोगो के घर, खेत बाढ़ के प्रभाव में आये है। प्रभावित हुए लोग बाढ़ राहत शिविरों में आकर रह रहे है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार ने बाढ़ राहत शिविरों में रह रहे लोगो के खाना, पानी, रहने, दवाओं व अन्य जरूरतों की व्यवस्था की है। प्रशासनिक अधिकारी यह सभी व्यवस्थायें बाढ़ प्रभावित लोगो तक ठीक ढंग से पहुंचाये, इसके निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए है। *उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का एक सूत्रीय प्रयास है कि ‘‘बाढ़ जहां पर भी है, राहत वहां पर है’’।* मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने बाढ़ राहत केन्द्र में रह रहे लोगो को सूखा राशन की किट भी उपलब्ध करायी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies