दिल का दौरा पढ़ने से मौत हो गई,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

दिल का दौरा पढ़ने से मौत हो गई,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) होमगार्ड विभाग में रनर पद पर जनपद के मनियर थाने पर तैनात राणा प्रताप सिंह का रविवार को दिल का दौरा पढ़ने से मौत हो गई है। परिजन की लिखित तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार सिवान जनपद के थाना आनंदर के चित्तौड़ गांव निवासी कामेश्वर सिंह के 39 वर्षीय पुत्र राणा प्रताप सिंह होमगार्ड विभाग में बलिया जनपद के मनियर थाने पर रनर के पद पर तैनात थें। बताया जाता है कि मनियर गंगापुर निवासी शिवजी उपाध्याय के मकान में किराये पर रूम लेकर रहते थे। एक दिन पहले शनिवार को उनकी पत्नी राजलक्ष्मी देवी पति की तबीयत खराब सुनकर आई थी। पत्नी के अनुसार सुबह 6:00 बजे उठे फ्रेस होकर ब्रश किया।तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और बिस्तर पर लेट गए। संभावना जताई जा रही है कि दिल का दौरा पड़ने से सिंह की मौत हो गई है। मकान मालिक ने किसी प्राइवेट डॉक्टर को बुलाकर चेक कराया तो उसने सिंह को मृत घोषित कर दिया। तत्काल उनके परिजनों को सूचना दे दी गई। 

गांव से परिजन भी पहुंचे। पत्नी ने मनियर थाने पर लिखित तहरीर दी कि मेरे पति मनियर थाने पर रनर के पद पर तैनात थे। उनका दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जिनके शव का पोस्टमार्टम करना आवश्यक है। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर परिजनों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है। वे अपने पीछे एक पुत्र, पुत्री व पत्नी को छोड़कर चल बसे। 

मौत की खबर मिलते ही थाना अध्यक्ष मनियर कौशल कुमार पाठक सहित पुलिस के जवान, होमगार्ड विभाग के विभाग के बड़े बाबू अजय बाबू ,आदित्य सिंह, बी ओंकार नाथ यादव, प्रभु नाथ तिवारी, छोटू यादव, सुरेश कुमार, रामदयाल, दयाशंकर, रामाशंकर राम, आशीष सहित आदि लोग पहुंच गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies