तीन साल की बच्ची की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से, मचा कोहराम,मौके पर पहुंची पुलिस
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

तीन साल की बच्ची की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से, मचा कोहराम,मौके पर पहुंची पुलिस


नैनी, प्रयागराज: गंगा के कछार में स्थित देवरख गांव में सोमवार की रात करीब 9:00 बजे घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची ट्रैक्टर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 

नैनी के अरैल देवरख में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां तीन साल की मासूम को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिससे बच्ची की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके से चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना पर नैनी पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर को थाने भेज दिया।

घटना से गांव में कोहराम मच गया। बच्ची कुछ दिन पहले अपने ननिहाल आई हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर चीर घर भेज दिया।

नैनी थाना क्षेत्र के देवरख गांव निवासी घनश्याम यादव की पुत्री मंजू यादव की शादी कौंधियारा थाना क्षेत्र के कुकरी गांव निवासी दिवाकर यादव के साथ हुई है। मंजू कुछ दिन पहले अपने मायके आई हुई थी। 

सोमवार की रात करीब नौ बजे उसकी तीन वर्षीय बेटी लक्ष्मी घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान घूरपुर से ईंट लादकर आया ट्रैक्टर खाली होकर वापस लौट रहा था। इस दौरान लक्ष्मी उसकी चपेट में आ गई। वह बुरी तरह से घायल हो गई थी। स्वजन उसे लेकर अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस एसआरएन पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies