प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) शिक्षा क्षेत्र रेवती के सैकड़ों अध्यापक अध्यापिका बी.आर.सी रेवती पर सोमवार 30/06/2025 को 10 बजे उपस्थित होकर विद्यालय मर्जर /पेयरिंग के बिरोध मे अपनी चट्टानी एकता को प्रदर्शित किया। समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार नित्यानंद सिंह ने वॉट्सएप के माध्यम से जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि जो भी विद्यालय मर्जर हो रहे है उन विद्यालय के प्रधानाध्यापक,अध्यापक,ग्राम प्रधान औऱ एस.एम.सी.अध्यक्ष भी इसका विरोध करने के लिए उपस्थित रहें l
ग्राम प्रधान और एस.एम.सी. बंधुओं से, उनके पैड पर मर्जर के बिरुद्ध जिलाधिकारी महोदय को पत्र भी लिखा गया है।जानकारी के अनुसार
संगठन के सभी पदाधिकारी औऱ कार्यसमिति के सभी सदस्य भी इस विरोध कार्यक्रम में उपस्थिति रहे।जिसमे सुनील सिंह (अध्यक्ष),राधेश्याम पाण्डेय(मंत्री),राजन गुप्ता,राजेश सिंह (पीकू),राजीव सिंह,विजय सिंह,जितेंद्र सिंह,दिलेश्वर सिंह,अनिल सिंह आदि शिक्षक नेता ने अपने उद्बोधन में सरकार के इस कदम को सरासर गलत बताया l
