प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) वीरों की धरती जवानों का देश,बागी बलिया उत्तर प्रदेश,गाजीपुर के लंका स्थित रामलीला मैदान के मैरीज हाल में, रविवार को "राष्टीय पत्रकार संघ भारत" के पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक में उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों से आए हुए पत्रकारों को गाजीपुर स्थित संगठन के द्वारा समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों को फूल माला पहना कर स्वागत व सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार रविवार को राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत गाजीपुर जिला इकाई के द्वारा स्थानीय रामलीला मैदान स्थित मैरिज हॉल में समारोह का आयोजन किया गया।सर्व प्रथम माता सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया।उसके उपरांत बनारस, गाजीपुर, आजमगढ़, चंदौली, मऊ, गोरखपुर व बलिया सहित कई जनपद के सैकड़ों साथी पत्रकार मौजूद रहे।
