प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
थाना बैरिया में गुरुवार की रात्रि लगभग 01.30 बजे एक लड़के की हत्या की सूचना पर बलिया पुलिस अधीक्षक ओम वीर सिंह द्वारा शुक्रवार की तड़के सुबह मय टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। समाचार लिखें जाने तक तहरीर के आधार पर अभियोग पंजी0 किया जा रहा है,पुलिस अधीक्षक ओम वीर सिंह ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगा दी गयी हैं।