यूपी मौसम: 19 जिलों में लू की चेतावनी; पारा 40 डिग्री पहुंचा; 16 मई से तराई में बूंदाबांदी का अलर्ट
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

यूपी मौसम: 19 जिलों में लू की चेतावनी; पारा 40 डिग्री पहुंचा; 16 मई से तराई में बूंदाबांदी का अलर्ट

 


लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने 14 मई से प्रदेश के पूर्वी और तराई इलाके के 19 जिलों में लू के थपेड़े चलने की चेतावनी जारी की है। इस बदलाव से प्रदेश के बाकी हिस्सों के भी लू के चपेट में आने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सोमवार को प्रदेश के वाराणसी, प्रयागराज आदि जिलों में दिन का पारा 40 डिग्री के पार चला गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही प्रदेश के पूर्वी तराई हिस्सों में 14 मई से लू चलने की संभावना है। इसके बाद लू का प्रसार प्रदेश के बाकी हिस्सों तक पहुंचेगा। 

16 मई से तराई में बूंदाबांदी का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 16 मई से प्रदेश के तराई इलाके में चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो रहा है। इसके असर से तराई में तीन से चार दिनों के लिए फिर से मौसम बदलेगा और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies