स्वागत का कार्यक्रम चल रहा है एवं तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

स्वागत का कार्यक्रम चल रहा है एवं तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है।

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) सिंदूर ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान के सीमा में घुसकर भारतीय सैनिकों ने आतंकवादी ठिकानों को जो नष्ट किया और शौर्य पराक्रम को जो दिखाया उसके लिए पूरे देश में जगह-जगह स्वागत का कार्यक्रम चल रहा है एवं तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है। पत्रकार मिस आरती ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि मनियर में भी कुंवर विजय सिंह पप्पू के दरवाजे से नगर पंचायत मनियर की चेयरमैन बुचिया देवी एवं जिला को ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन कमलेश कुमार सिंह के निर्देशन में बृहस्पतिवार को जबरदस्त तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।इसके अलावा एनसीसी कैडेट ने भी इस तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा कमलेश सिंह के दरवाजे से निकला जो मनियर कस्बे को भ्रमण करते हुए चांदूपाकड़ पहुंचा और वहां से लौटकर मनियर इंटर कॉलेज में पहुंचकर संपन्न हो गया। इस तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से चेयरमैन बुचिया देवी,कमलेश कुमार सिंह,श्रीनिवास मिश्र,मनियर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव शुक्ला,एनसीसी ऑफिसर मेजर हरेंद्र सिंह,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोपाल सोनी,संतोष गुप्ता,पूर्व अध्यक्ष भीम गुप्ता,योगेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,अंजनी कुमार सिंह उर्फ कंचन सिंह,पूर्व सभासद विनय सिंह,डॉक्टर विजय प्रकाश गुप्ता,मोहन गुप्ता,उदय पाठक सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies