मनियर में पूज्य लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी मनाई गई
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

मनियर में पूज्य लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी मनाई गई

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) पूज्य लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाई गई।पत्रकार मिस आरती ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी आदर्श नगर पंचायत मनियर कार्यालय में मनाया गया।

 वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर को याद करते हुए कहा कि 31 मई 1725 को मराठा साम्राज्य की महारानी तथा इतिहास प्रसिद्ध सूबेदार मल्हारराव होलकर के पुत्र खंडेराव की धर्मपत्नी थी ।उनका निधन 13 अगस्त 1795 में हुआ था।अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में पूरे भारत वर्ष में मंदिर ,घाट ,कुआं,इत्यादि धार्मिक स्थलों का निर्माण कराया था। काशी में बाबा विश्वनाथ की शिवलिंग की स्थापना उन्हीं के द्वारा कराया गया था।प्यासों के लिए प्याऊ,मंदिरों में विद्वानों की नियुक्ति इत्यादि धार्मिक कार्य उनके द्वारा किया गया था। उत्तर प्रदेश की डबल इंजन एवं मनियर की ट्रिपल इंजन की सरकार ऐसे लोक माता को याद कर रही है। उनकी जयंती मना रही है। जबकि पूर्ववर्ती सरकारें तुष्टिकरण की राजनीति कर रही थी ।कांग्रेस की सरकार सिर्फ अपने परिवार के लोगों की जयंती मना रहे थे। वे लोग ऐतिहासिक महापुरुषों को भुला दिए थे ।इस मौके पर प्रमुख रूप से मनियर की नगर पंचायत अध्यक्ष बुचिया देवी,जिला को ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन कमलेश कुमार सिंह,भाजपा नेता देवेंद्र नाथ त्रिपाठी,बलिराम उपाध्याय,पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता,पूर्व चेयरमैन भीम गुप्ता,योगेंद्र सिंह,पूर्व सभासद विनय कुमार सिंह,पूर्व सभासद अंजनी सिंह,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोपाल सोनी,सभासद अभय सिंह,मोहन गुप्ता,संतोष गुप्ता,हीरालाल राय सहित वर्तमान एवं पूर्व सभासद गण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies