प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार की अध्यक्षता में थाना पकड़ी में दिनांक 14 मई को समाधान दिवस का आयोजन किया गया।सिकंदरपुर तहसील के पत्रकार दुर्गेश शर्मा ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि कुल १० प्रकरण सुनवाई हेतु आए। जिनमे से ४ प्रकरणों का मौके पर सुलह समझौते के आधार पर समाधान करा दिया गया। शेष प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुंक्त टीम बनाकर एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित कर दिया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष लालमणि,राजस्व निरीक्षक सियाराम तथा समस्त राजस्व एवं चकबंदी लेखपाल उपस्थित रहे ।
