प्रयागराज तिरंगा यात्रा : मंत्री नंदी बोले- सिंदूर की रक्षा के लिए ऑपरेशन सिंदूर हर बहन को गौरवान्वित कर रहा
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

प्रयागराज तिरंगा यात्रा : मंत्री नंदी बोले- सिंदूर की रक्षा के लिए ऑपरेशन सिंदूर हर बहन को गौरवान्वित कर रहा



प्रयागराज: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के विरूद्ध ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत अद्वितीय शौर्य एवं पराक्रम का प्रदर्शन करने वाले सशस्त्र सैन्य बलों के उत्साहवर्धन के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर द्वारा रविवार को भारत शौर्य तिरंगा यात्रा आयोजित किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मंत्री नन्दी ने भारत के सशस्त्र सुरक्षा बलों एवं वीर जवानों के अदम्य साहस को नमन किया।  मंत्री नन्दी ने कहा कि तिरंगा यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश के वीर जवानों की वीरता को भुलाया नहीं जा सकता। यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र गौरव के प्रति सम्मान की प्रतीक है। हमारी तीनों सेनाओं ने अपने पराक्रम की पराकाष्ठा से जिस तरह दुश्मन के सीने पर वार किया, उसके लिए पूरे देश को गर्व है। सिंदूर की रक्षा के लिए ऑपरेशन सिंदूर हर बहन को गौरवान्वित कर रहा है। आज पूरा राष्ट्र हमारी सेना के शौर्य, वीरता और आत्मबल को नमन कर रहा है। पाकिस्तान की आतंकवाद की फैक्ट्री को दिया गया यह करारा जवाब हमारे शौर्य, पराक्रम और निर्णायक नेतृत्व का परिचायक है। तिरंगा यात्रा कोठा पार्चा से प्रारम्भ होकर कीडगंज थाने वाली सड़क होते हुए इलाहाबाद डिग्री कॉलेज से कीडगंज पुलिस बूथ चौराहे से बर्फखाने वाली रोड होते हुए लोहट्टी, कल्लू कचौड़ी चौराहा से कटघर चौराहा होते हुए बलुआघाट चौराहा, गोलपार्क से सिद्धपीठ मां ललिता देवी मंदिर मीरापुर होते हुए बरगद घाट मीरापुर जाकर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा में प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, चौक मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष परमानन्द वर्मा, मीरापुर मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद निषाद, कीडगंज मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल, नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, पार्षद साहिल अरोड़ा, मनोज गुप्ता आदि शामिल रहे।

सनातन संस्कृति के पुर्नर्स्थापना की अग्रदूत थीं अहिल्याबाई होलकरः नन्दी

पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर की जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के उपलक्ष्य में रविवार को प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मुट्ठीगंज मंडल में विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी व भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। सभी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर को नमन किया। वहीं उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर सनातन संस्कृति के पुर्नर्स्थापना की अग्रदूत थीं। उन्होंने विदेशी आक्रान्ताओं के कालखण्ड में जिस साहस, भक्ति और समर्पण से काशी से लेकर रामेश्वर तक देश के अनेक तीर्थस्थलों का पुनरोद्धार कराया, वह भारतीय इतिहास का अद्वितीय अध्याय है। इस अद्वितीय अध्याय एवं देवी अहिल्याबाई के जीवन से जुड़े गौरवशाली इतिहास को पिछली सरकारों ने छिपाने और दबाने का कार्य किया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार विरासत को सम्भालते हुए विकास को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies