जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

 


जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

 

       जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन के सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला विकास अधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के लिए कहा है। बैठक में विद्युत विभाग, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, निवेश मित्र पोर्टल सहित अन्य सम्बंधित विषयों की बिंदुवार समीक्षा की गयी।


       बैठक में जिला विकास अधिकारी ने बैंको में लम्बित मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना से सम्बंधित आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से निस्तारित कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाये। निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा करते हुए जिला विकास अधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से निस्तारित करने के लिए कहा है। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त उद्योग, उद्योग बंधु व्यापार मण्डल से श्री नटवर लाल, संतोष मिश्रा तथा उद्यमीगण सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies