भाजपा प्रत्याशी बुचिया देवी ने सपा के धनवती को 2135मतों से हराकर जीत हासिल की
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

भाजपा प्रत्याशी बुचिया देवी ने सपा के धनवती को 2135मतों से हराकर जीत हासिल की

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) नगर पंचायत मनियर अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार बुचिया देवी ने 2135 वोटों के अंतर से सपा उम्मीदवार धनवती देवी को हराकर चुनाव में जीत दर्ज किया है। चुनाव अधिकारी देवमणि मिश्रा ने बुचिया देवी के चुनाव एजेंट कुंवर विजय सिंह पप्पू को जीत का प्रमाण पत्र दिया। बांसडीह इंटर कालेज में नगर पंचायत मनियर के अध्यक्ष पद उपचुनाव की सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू हुआ। प्रथम चक्र से ही भाजपा उम्मीदवार बुचिया देवी सपा उम्मीदवार धनवती देवी से आगे चल रही थी। पांच चक्र की मतगणना में बुचिया देवी सभी चक्र में धनवती देवी से आगे रही। बुचिया देवी ने कुल 5158 मत तथा धनवती देवी ने 3023 मत प्राप्त किया। निर्दल सुभावती को 328 तथा देवान्ती को 107 मत प्राप्त हुआ। उपचुनाव में कुल 8854 मत पड़े थे। 221 मत अवैध घोषित किया गया। कुल 8633 सही मतों में से प्रत्याशियों ने मत प्राप्त किया। मतगणना के दौरान सी आर ओ त्रिभुवन,एडिशनल एसपी अनिल कुमार झां,एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी,सीओ प्रभात कुमार,तहसीलदार नितिन सिंह आदि सुरक्षा में तैनात रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies