अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

 

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ) 

बलिया (यूपी) सिकंदरपुर तहसील के पत्रकार दुर्गेश शर्मा ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि दिनांक 24 मई 2025 को उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार ने राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली ।जिसमे बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी ने बताया कि नवागत जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार सभी अधिकारियों कर्मचारियों को शासन की मंशा के अनुसार जनसुनवाई एवं जन शिकायतों का अपने अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहकर गुणवत्तपूर्ण निस्तारण कराना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी ।इसके अलावा भूमि विवादों का तत्परता से नियमानुसार समाधान कराना,सरकारी योजना हेतु भूमियाँ तत्काल उपलब्ध करायें,चरागाह की भूमियो को तत्काल चिन्हित करना है।

     इसके अतिरिक्त सभी लेखपाल /कानूनगो प्रतिदिन अपने पोर्टल पर वरासत,आय,जाति,निवास के आवेदनों का समयांतर्गत निस्तारण करें ।धारा 24 सीमा संबंधी विवादों और बँटवारे धारा 116 के वादों का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से करेंगे तथा NH 727 बी के अंतर्गत अधिग्रहित भूमियों का संबंधित किसानों को तत्काल भुगतान करायें और अधिग्रहण पूर्ण कराना सुनिश्चित करें ।इस अवसर पर तहसीलदार प्रवीण कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सी पी यादव,राजेश कुमार भारती,राजस्व निरीक्षक राम पूजन राम,हरेराम,सियाराम तथा समस्त लेखपाल उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies