पोखरे के चारों तरफ बंसवाड़ी मे लगी भयंकर आग,पास के रिहायशी मकान के लोगों में मची अफरा तफरी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पोखरे के चारों तरफ बंसवाड़ी मे लगी भयंकर आग,पास के रिहायशी मकान के लोगों में मची अफरा तफरी

 


 प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) नगर पंचायत-नगरा बाजार, दुर्गा चौक मन्दिर के पीछे स्थित पोखरे में भयंकर आग लग गई। वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि लगभग एक बजे,जब सभी गहरी नींद मे शो रहे थें।तभी नगरा बाज़ार के पास दुर्गा चौक मंदिर के पीछे स्थित पोखरे के चारों तरफ लगे बांसवाडी एवं जनता द्वारा फेंके गए कूड़ा करकट,खर पतवार मे अज्ञात कारणों से भयंकर आग लग गई।

आस पास के लोगों में हाहाकार मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल नगरा पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित कर दी गई। मौके पर नगरा पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ी तत्काल घटना स्थल पर पहुंची।पुलिस और फायर ब्रिगेड के द्वारा घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies