लखनऊ-कानपुर रेल रूट: पुल मरम्मत का समय घटने से बहाल हुईं कई ट्रेनें, अब 160 की रफ्तार से दौड़ सकेंगी गाड़ियां
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

लखनऊ-कानपुर रेल रूट: पुल मरम्मत का समय घटने से बहाल हुईं कई ट्रेनें, अब 160 की रफ्तार से दौड़ सकेंगी गाड़ियां

 

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ-कानपुर रेलखण्ड पर स्थित गंगा पुल की मरम्मत का समय एक घंटा कम कर दिया गया है। इससे आठ ट्रेनें बहाल हो गई हैं। काम को गति दी जा रही है, इससे मरम्मत कार्य तय समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इससे और ट्रेनों के बहाल होने का रास्ता साफ हो गया है। यह कहना है कि डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा का। वह बुधवार को हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि लखनऊ कानपुर रेलखंड पर गंगा पुल की मरम्मत 29 साल बाद हो रही है। यह काम 42 दिनों तक चलना है। इस दौरान 74 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा था। लेकिन कार्य की गति तेज होने के कारण मरम्मत के समय को कम कर दिया गया है। पहले यह नौ घंटे हो रहा था, जिसे घटाकर आठ घंटे कर दिया गया है। इससे शताब्दी, कानपुर मेमू सहित आठ ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया गया है। बता दें कि मरम्मत कार्य को अभी और गति दी जाएगी। इससे आठ से दस ट्रेनों का संचालन और सामान्य हो सकेगा। जिससे यात्रियों को राहत हो जाएगी। कॉशन घटेंगे, 160 होगी रफ्तार

डीआरएम ने वार्ता के दौरान बताया कि लखनऊ कानपुर रेलखंड की स्पीड 160 किमी प्रति घंटे तक हो सकेगी। कानपुर तक अभी तीन कॉशन हैं, जहां ट्रेनों की गति कम करनी पड़ती है। इन्हें घटाया जा रहा है। ट्रैक स्पीड बढ़ने से हाईस्पीड ट्रेनों को चलाने का रास्ता साफ हो जाएगा। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गाड़ियां 160 की रफ्तार तक से चल सकेंगी।

मेमू एक घंटा पहले आएगी, इंटरसिटी भी पुराने रूट पर दौड़ेगी

 कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर गुरुवार से फिर से शताब्दी और एलटीटी एक्सप्रेस चलने लगेंगी। इसके साथ ही लखनऊ से कानपुर जाने वाली मेमू शाम 4:40 बजे के बजाय 3:49 बजे आएगी। स्टेशन मास्टर सुधांशु मोहन के मुताबिक, गंगापुल की मरम्मत के कारण 30 अप्रैल तक मेगा ब्लॉक लिया गया है। इसके लिए 26 ट्रेनें निरस्त की गई थीं। छह का समय और 52 ट्रेनों का रूट बदला गया है। 12179/80 लखनऊ इंटरसिटी ट्रेन का रूट मेगा ब्लॉक के दौरान लखनऊ से आगरा, मथुरा, कासगंज, वाया सीतापुर कर दिया गया था। अब रेलवे ने इसे दोबारा कानपुर-लखनऊ रूट से ही संचालित करने का निर्देश दिया है।


वहीं, 12003 शताब्दी एक्सप्रेस जो लखनऊ, मुरादाबाद व गाजियाबाद रूट पर चल रही थी। इसे फिर से लखनऊ-कानपुर रूट किया है। 22121/22 लखनऊ एलटीटी एक्सप्रेस मेगा ब्लॉक के कारण कानपुर तक ही संचालित की जा रही थी। अब यह ट्रेन दोबारा लखनऊ तक चलेगी। 16094 लखनऊ-चेन्नई एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से चलाई जा रही थी। उसे दोबारा निर्धारित समय से संचालित किया जाएगा। 64211 लखनऊ-कानपुर मेमू डेढ़ घंटा देरी से चल रही थी। अब यह लखनऊ से केवल आधा घंटा देरी से चलाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies