करछना में खाना बनाते समय फटा सिलेंडर: एक घायल, गृहस्थी का सामान जलकर राख
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

करछना में खाना बनाते समय फटा सिलेंडर: एक घायल, गृहस्थी का सामान जलकर राख

 


करछना,प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कैथी में रविवार शाम को गांव के अभय राज प्रजापति पुत्र कंधई लाल प्रजापति की घर की महिलाएं गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई आग लगने से घर की महिलाएं एवं पुरुष बच्चों समेत जान बचा कर घर छोड़कर बाहर भाग गए।

थोड़ी देर बाद सिलेंडर बहुत तेजी से ब्लास्ट कर गया ब्लास्ट के दौरान घर के बगल से गुजर रहे गांव निवासी राम तौलन प्रजापति बुरी तरह घायल हो गए और आसपास के लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई।

आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग आनंद फानन में आग बुझने में जुट गए और तत्काल फायर कंट्रोल को सूचना दी गई मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान सुनील कुमार एवं अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुंचे घर की गृहस्थी का पूरा सामान जल जाने के कारण उसकी हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies