प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ)
बलिया(यूपी) "राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत" के ज़िला इकाई का गठन दिनांक 23 मार्च 2025 को किया जाएगा। तहसील पत्रकार-डॉ०सैयद सेराज अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह जी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया है कि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के ज़िला इकाई का गठन राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० जगदीश सिंह जी ,राष्ट्रीय अध्यक्षा(महिला विंग) पूनम सिंह एवं प्रांतीय अध्यक्ष मा० विनोद सिंह के निर्देशन में किया जाएगा। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिला मुख्यालय (बलिया) स्थित मंगलम होटल में आयोजित होना सुनिश्चित है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे। सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार दिनांक 23 मई 2025 को 11बजे से जिला कार्यालय 'मंगलम होटल' में यह कार्यक्रम आयोजित होगा ।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय एंव प्रान्तीय पदाधिकारीगण को भी आमंत्रित किया गया है जिले के सभी लोग उपस्थित रहेंगे।
जिसमे सभी को राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय के हाथों प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया जायेगा।