दोस्त के समूह पर किशोर से सामूहिक सामूहिक प्रयास, भीड़ ने टुकड़ों को पीट डाला
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

दोस्त के समूह पर किशोर से सामूहिक सामूहिक प्रयास, भीड़ ने टुकड़ों को पीट डाला

 


खोराबार इलाके में दोस्त के बुलाने पर गई किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया। किशोरी से उसके दोस्त समेत चार युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। उसी समय भीड़ आ गई। दो युवकों को भीड़ ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। इसमें घायल प्रेमी और उसके दोस्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, किशोरी का भी पुलिस मेडिकल करा रही है। खोराबार पुलिस का कहना है कि दो घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, खोराबार इलाके के डोलबजवा गांव के बंधे के पास शुक्रवार शाम करीब छह बजे घटना हुई है। किशोरी से शिवम गुप्ता नाम के युवक से बातचीत होती थी। उसने बातों में उलझा कर किशोरी को शुक्रवार को मिलने के लिए बुलाया था। वहां पर उसके तीन दोस्त पहले से मौजूद थे। 


आरोप है कि चार युवकों को देखकर किशोरी घबरा गई और फिर सभी ने मिलकर किशोरी का मुंह दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। सभी उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश करने लगे, तभी उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पड़ गई। 


किशोरी को बचाने के साथ ही आरोपियों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। शुभम और उसके दोस्त पंकज यादव को मौके पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट होता देखकर एक ग्रामीण ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। 


सूचना पर खोराबार थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय मौके पर पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। किशोरी को भी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां पर उसने दुष्कर्म की बात इन्कार करते हुए छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों का नाम बताया है।


किशोरी का बयान लिया गया है। उसने छेड़छाड़ की बात बताई है, दुष्कर्म से इन्कार किया है। तहरीर के आधार केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies