प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) बैरिया तहसील में 23 मार्च 2025 को राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंचन सिंह जी, मंडल अध्यक्ष नित्यानंद सिंह जी, ज़िला अध्यक्ष दुर्गा शंकर सिंह जी के नेतृत्व में बैरिया तहसील इकाई का गठन किया गया। जिसमें बृजेश यादव को तहसील अध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया। पत्रकार सैयद सेराज अहमद जी ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला विंग कंचन सिंह, आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष नित्यानंद सिंह, ज़िला अध्यक्ष दुर्गा शंकर सिंह, जिला प्रभारी अमरनाथ चौरसिया, प्रदीप बच्चन, रसड़ा तहसील अध्यक्ष सैयद सेराज अहमद, अनुज यादव, कलेश ओझा, संजय वर्मा, राजन, ग्रीस मिश्र, इत्यादि पत्रकार उपस्थित रहे। संचालन अजय सिंह द्वारा किया गया।