यूपी के बलिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही प्लेटफार्म पर हुई भगदड़ जैसी हालत,
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

यूपी के बलिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही प्लेटफार्म पर हुई भगदड़ जैसी हालत,

 




बड़ी घटना होने से बाल-बाल बचें लोग

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी) 

बलिया (यूपी) रेलवे स्टेशन बलिया के प्लेटफार्म संख्या चार पर, दोपहर में पटना से बलिया पहुंची पाटलीपुत्र पैसेंजर के रूकते ही यात्रियों में भगदड़ की हालत हो गई।बताया जाता है कि बड़ी घटना होने से बाल-बाल बच गई।तहसील पत्रकार-डॉ०सैयद सेराज अहमद ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि ट्रेन पकड़ने के लिए लोग एक दूसरे की परवाह न कर चलती ट्रेन के दरवाजे की ओर दौड़ पड़े। उक्त ट्रेन फुट ब्रिज के पश्चिम न आकर पूरब रूकने पर यात्रियों में भगदड़ मच गई। ट्रेन पकड़ने के चक्कर में वह नई दिल्ली स्टेशन की भगदड़ भूल गए। इसमें तीन चार लोग चोटिल हो गए। चंद मिनट में ट्रेन खचा खच भर गई, सैकड़ों लोगों को खड़े होने की भी जगह नहीं मिली। करीब एक हजार की भीड़ प्लेटफार्म और नीचे खड़े होकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। परिवार के साथ पटना जाने के लिए पूर्व से टिकट कराने वाले कई लोग भीड़ देख कर नहीं चढ़ पाए। कुछ लोग निजी वाहन से रवाना हुए। इसमे सबसे ज्यादा बिहार के श्रद्धालु शामिल रहे,जो विभिन्न ट्रेनों से प्रयागराज से बलिया पहुंचे थे। स्टेशन प्रभारी संजय सिंह ने कहा की ट्रेन के आगमन को लेकर पूर्व से एलाउंस कर जानकारी दी जा रही है। बताते हैं कि पाटलीपुत्र छोटे रैक वाली ट्रेन होने से फुट ब्रिज से पूरब लगती है। सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस व रेलकर्मी लगातार लगे हुए है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies