मुख्यमंत्री ने श्री श्री रविशंकर को भेंट की शॉल और फलों की टोकरी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्यमंत्री ने श्री श्री रविशंकर को भेंट की शॉल और फलों की टोकरी

 


सीएम योगी से मिले श्री श्री रविशंकर


मुख्यमंत्री ने श्री श्री रविशंकर को भेंट की शॉल और फलों की टोकरी


प्राइवेट जेट से आए श्री श्री के साथ विभिन्न देशों के शिष्य


आईसीसीसी पहुंचा श्री श्री का काफिला, सीएम प्रदेश के वरिष्ठ अफसरों के साथ की बैठक


महाकुम्भ में श्रीश्री रविशंकर संग सुदर्शन क्रिया करेंगे 12 देशों के श्रद्धालु


संगम की रेत पर जुट रहे जर्मनी, दुबई, जापान, अमेरिका समेत कई देशों के श्रद्धालु


250 सुपर लक्जरी कॉटेज मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार


प्राइवेट जेट से मेहमानों संग उतरे श्रीश्री, एक से पांच फरवरी तक महाकुम्भ में बहेगी ध्यान की गंगा


महाकुम्भनगर, 01 फरवरी : महाकुम्भ में ध्यान की गंगा बहाने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर शनिवार को महाकुम्भनगर पहुंचे। श्री श्री अपने प्राइवेट जेट से विभिन्न देशों के 10-12 शिष्यों के साथ महाकुम्भ में आए हैं। सबसे पहले उन्होंने आईसीसीसी पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री श्री रविशंकर का भव्य स्वागत किया और उन्हें शॉल व फलों की टोकरी भेंट की। श्री श्री के काफिले के आगमन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आईसीसीसी में महत्वपूर्ण बैठक कर रहे थे।


*संगम की रेत पर होगा भव्य सुदर्शन क्रिया सत्र*

महाकुम्भ में श्री श्री रविशंकर के नेतृत्व में सुदर्शन क्रिया का आयोजन किया गया है। जिसमें जर्मनी, दुबई, जापान, अमेरिका सहित विभिन्न देशों के श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। श्री श्री के शिष्य ऋषभ प्रभात के अनुसार 01 फरवरी से 5 फरवरी तक महाकुम्भनगर में ध्यान, योग और अध्यात्म की गंगा लगातार बहती रहेगी।


*सुपर लक्जरी कॉटेज में मेहमानों के स्वागत की तैयारी*

विदेशी मेहमानों और श्रद्धालुओं के लिए 250 सुपर लक्जरी कॉटेज तैयार किए गए हैं। इन कॉटेजों में आधुनिक सुविधाओं के साथ भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। महाकुम्भ के इस पावन अवसर पर श्री श्री रविशंकर के आगमन ने न केवल भारतीय श्रद्धालुओं बल्कि विदेशी मेहमानों को भी आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराने का संकल्प लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies