भाजपा नेता जन्मदिन पर मिले सम्मान से हुए गदगद
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

भाजपा नेता जन्मदिन पर मिले सम्मान से हुए गदगद

 


अयोध्या:--

रिपोर्ट मनोज तिवारी अयोध्या

भारतीय जनता पार्टी के मुख्य कार्यालय पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विपुल पाण्डेय का जन्मदिन मनाया गया। अमर पब्लिक स्कूल एवं भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता पदाधिकारी का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया गया इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पान्डेय उर्फ खुन्नू पाण्डेय ने श्री पान्डेय के जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि यह पार्टी के प्रति वफादार एवं निष्ठावान कार्यकर्ता है।जो हमेशा से पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करके भारतीय जनता पार्टी को अयोध्या धाम में मजबूती प्रदान करने में लगे रहते हैं।इस अवसर पर कार्यालय में उपस्थित सभी पदाधिकारी के साथ कार्यालय मंत्री बबलू मिश्रा के नेतृत्व में डिप्पुल पाण्डेय का जन्मदिन ऐतिहासिक रूप से मना कर मिष्ठान वितरित करके अपने पदाधिकारी का उत्साह वर्धन किया गया। जन्मदिन पर मिले सम्मान से गदगद भाजपा नेता ने इस पर खुशी का इजहार किया है और सभी उपस्थित विशिष्ट जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर कार्यालय मंत्री बबलू मिश्रा वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील तिवारी शास्त्री कृष्ण कुमार पांडे उर्फ खुन्नू पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies